Tuesday, 24-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

घुड़सवारी कर मेला क्षेत्र पहुंचे डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूँ (जे०आई०न्यूज़) रूहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला ककोड़ा में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की और पुण्य लाभ अर्जित किया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा मेला ककोड़ा पहुंचे और मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्नान घाटों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान डीएम एवं एसएसपी ने घुड़सवारी करते हुए मेला क्षेत्र का भ्रमण किया और विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाओं पर निगरानी बनाए रखी।

मेला ककोड़ा में आस्था के महासंगम के बीच प्रशासन की सक्रियता भी देखने को मिली, जहां अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

whatsapp whatsapp