Tuesday, 24-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सहसवान में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, दोस्त निकला कातिल; चाकू बरामद

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

नशे के दौरान गाली-गलौज और तानों से नाराज होकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर भेजा जेल



बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें थाना सहसवान पुलिस ने टेढ़ाघाट पुल के पास खेत में मिले बुजुर्ग के शव के मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक का दोस्त ही उसका हत्यारा निकला।

पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली थी कि टेढ़ाघाट पुल के पास फैजुर्रहमान के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त भूरे पुत्र इस्माइल, निवासी मोहल्ला पट्टी यकीन, सहसवान के रूप में की। मृतक के पुत्र फहीम की तहरीर पर थाना सहसवान में मुकदमा अपराध संख्या 582/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रकाश में आए रिजवान पुत्र असफाक, निवासी मोहल्ला पट्टी यकीन, सहसवान को मुखबिर की सूचना पर 23 नवंबर को सुबह करीब 8:34 बजे चांद मियां के खाली प्लॉट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और मृतक भूरे दोस्त थे तथा दोनों साथ में सुल्फा पीते थे। आरोपी के अनुसार, नशे की हालत में भूरे आए दिन उसे गाली-गलौज करता था और ताने मारता था, जिससे वह नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने भूरे को सुल्फा पिलाने के बहाने टेढ़ाघाट रोड स्थित यूकेलिप्टस के जंगल में ले जाकर चाकू से गले पर कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने चाकू झाड़ियों में छिपा दिया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी घटना में प्रयुक्त चाकू को वहां से हटाकर छिपाने के लिए आया था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, उपनिरीक्षक रामनरेश सिंह, कांस्टेबल नितिन बालियान, विकास शर्मा और अमित शर्मा शामिल रहे।

whatsapp whatsapp