आगामी त्योहारों को लेकर देवरनियां पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक
बरेली। जनपद के थाना देवरनियां परिसर में आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना अध्यक्ष अचल कुमार ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, प्रधान प्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की।
थाना अध्यक्ष अचल कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखें। किसी भी छोटी घटना या विवाद को बढ़ने न दें। यदि कोई मामला आपसी स्तर पर शांत न हो तो उसकी पूरी और सही जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या माहौल बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बड़े त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और क्षेत्रवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सेड़ा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रहपुरा नवी हसन, छम्मन लाल, मानसिंह, अख्तर शाह, फय्याज, नरेंद्र, बुलाकीराम, जगदीश सागर, शांति पाल सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख लोग एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सभी से त्योहारों के दौरान पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।