विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर सहसवान में 7 दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, गोद भराई व बेबी हेल्प प्रतियोगिता के साथ आंगनवाड़ी सहायिकाओं को बांटी गईं साड़ियां
बदायूं(जे०आई०न्यूज़) सहसवान। विकसित भारत 2047–सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड सहसवान में आयोजित सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीके भारद्वाज ने मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी के साथ शिविर का अवलोकन किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों की जानकारी ली।
शिविर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकारी सुविधाओं एवं पात्रता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही जनहित से जुड़े विषयों पर लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया।
कार्यक्रम के दौरान बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से स्टॉल लगाया गया। यहां गोद भराई एवं बेबी हेल्प प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा आंगनवाड़ी सहायिकाओं को साड़ी का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ अनंत विमल मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। जनभागीदारी के माध्यम से ही विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना, हिमांशु माहेश्वरी, जयंत शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, दीपक माहेश्वरी, राजेंद्र कश्यप, प्रेमपाल कश्यप, रूबेद अख्तर, पुत्तन आजाद, अमित वाल्मीकि, अबीर सक्सेना, आकाश वाल्मीकि, डॉ. प्रशांत त्यागी, केसी चतुर्वेदी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
“सेवा ही संकल्प, जनहित ही प्राथमिकता” के संदेश के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।