नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का पीलीभीत में भव्य स्वागत! श्री सत्य साईं बाबा के संदेश से गूंजा वल्लभ नगर, भजन-कीर्तन में उमड़े भक्त

जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़ | वीरेन्द्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

पीलीभीत। भगवान श्री सत्य साईं बाबा की प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का रविवार को पीलीभीत नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। रथ यात्रा के नगर में प्रवेश पर वल्लभ नगर कॉलोनी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए और भक्तिभाव के साथ रथ का स्वागत किया।


कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बी.पी. पंत के निवास पर किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जयकारे लगाए और प्रेम, सेवा तथा मानवता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। शाम को आयोजित भजन कार्यक्रम में भक्तों ने भक्ति गीतों के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण बनाया।

रथ यात्रा के स्वागत में डॉ. बी.पी. पंत, मुकुन्दी लाल पाण्डेय, विपिन पाण्डेय, केशव अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, विक्रम बजरंगी सहित ग्राम जंगलोली समिति के योगेन्द्र, कन्हैया लाल समेत दर्जनों भक्त मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह आरती के उपरांत रथ यात्रा के अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान करेगी। कार्यक्रम का आयोजन श्री सत्य साईं सेवा समिति, पीलीभीत के तत्वावधान में किया गया।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp