नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बारादरी पुलिस का डबल एक्शन, दो तमंचों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़ | अजय रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

बरेली। जनपद के थाना बारादरी पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पहली कार्रवाई डी.डी.पुरम पार्क में की गई। उपनिरीक्षक सौरभ डेढ़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने अजीम पुत्र जहीर अहमद, निवासी पीरबहोडा, परतापुर जीवनसहाय, थाना इज्जतनगर, बरेली, उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मामले में थाना बारादरी में मु.अ.सं. 1220/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।


दूसरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक मुनेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हास मियां की मजार से डौहरा चौराहे की ओर करीब 100 कदम की दूरी पर घेराबंदी कर अजीम पुत्र रईस मियां, निवासी अथर मस्जिद के आगे किचन वाली गली, मोहल्ला चकमहमूद, थाना बारादरी, बरेली, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस मामले में मु.अ.सं. 1222/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आई जानकारी

पुलिस के मुताबिक पहले आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है और कोई काम नहीं करता। पुलिस ने बताया कि वह पूर्व में थाना इज्जतनगर के चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ में आरोपी द्वारा तमंचा चोरी के दौरान पकड़े जाने पर लोगों को डराकर भागने के लिए रखने की बात बताई गई।

वहीं दूसरे आरोपी के संबंध में पुलिस ने बताया कि वह भी पढ़ा-लिखा नहीं है और कोई काम नहीं करता। पुलिस के अनुसार वह नशे का आदी है तथा लोगों को डराने के लिए तमंचा अपने साथ रखता था। पुलिस का कहना है कि वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था, इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।

whatsapp whatsapp