नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बाढ़ के बीच खेतों में उतरे सांसद छत्रपाल गंगवार और विधायक डॉ. एमपी आर्य! प्रभावित गांवों का किया स्थलीय निरीक्षण, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं; राहत और जल निकासी को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़ | अजय रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

नवाबगंज। बाढ़ और जलभराव की स्थिति के बीच नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र-121 में जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार एवं नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने ग्राम इनायतपुर, बिशनपुर, मुड़िया तेली, तुमड़िया, धौरेरा, श्यामपुर, खंजनपुर, खंजानिया, भोलापुर और गोटिया हुसैनगंज समेत तमाम गांवों में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति तथा फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान सांसद एवं विधायक ने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने जलभराव, पानी निकासी और फसलों को लेकर अपनी परेशानियां जनप्रतिनिधियों के सामने रखीं। जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, जल निकासी के कार्यों में तेजी लाने तथा जरूरतमंद परिवारों तक समय से राहत एवं आवश्यक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही फसलों की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

सांसद एवं विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारियों के माध्यम से निस्तारित कराया जाएगा और राहत कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से नवाबगंज नगर पालिका अध्यक्ष पति नीरेंद्र सिंह राठौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, गन्ना विकास समिति अध्यक्ष निर्भय गंगवार, भाजपा बूथ अध्यक्ष भानु गंगवार, एलबीएस अध्यक्ष रोहित गंगवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नत्थू लाल आर्य, ग्राम प्रधान माखनलाल, लाल राम, शेर सिंह चौहान, कोटेदार झांझन लाल, धर्मेंद्र वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp