Saturday, 24-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बदायूं में अवैध बालू परिवहन पर एआरटीओ का शिकंजा, 4 ट्रैक्टर सीज, 3.40 लाख रुपये का जुर्माना

जगत पाल यादव

 facebook     whatsapp    

जगत पाल यादव 

बदायूं (जे.आई.न्यूज़ ) : जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) हरिओम ने थाना कादरचौक के पास बालू का परिवहन कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की जांच की।

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया। विभाग के अनुसार, संबंधित वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 3 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

परिवहन विभाग ने वाहन संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

whatsapp whatsapp