Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी के बरेली शहर में एक्टिवमोड में नए एसपी सिटी चिराग ! थानों का किया इंस्पेक्शन, फील्ड में परखी सुरक्षा व्यवस्था ! SSP अनुराग आर्य के निर्देशन में टाइगर का एक्शन शुरू

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के बरेली शहर में नए एसपी सिटी चिराग जैन नयी जगह नयी जिम्मेदारी संभालने के बाद से लगातार एक्टिवमोड में नजर आ रहे हैं। मंगलवार को 2020 बैच के आईपीएस अफसर चिराग जैन ने बरेली के प्रेमनगर व इज्जतनगर थानों का इंस्पेक्शन किया। मुख्य अभिलेखों का अवलोकन करते हुए एसपी सिटी ने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की सक्रियता परखी। थानों में बने मिशन शक्ति केंद्र, थाना कार्यालय चेक किये। जन सुनवाई रजिस्टर देखने के अलावा मालखाना, मैस का अवलोकन कर व्यवस्थायें देखीं। इज्जतनगर थाना में रजिस्टर नम्बर चार, एचएस रजिस्टर चेक किये। इज्जतनगर थाना में एसपी सिटी चिराग जैन ने एएसपी आशुतोष शिवम संग मध्यस्थता परामर्श केंद्र का उद्घाटन भी किया। प्रेमनगर थाना अंतर्गत हार्टमैन स्कूल एवं अशरफ खाँ छावनी के पास रावण दहन स्थलों का विजिट कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में एसपी सिटी चिराग जैन ने एक्टिव पुलिसिंग की दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए शहरी क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर शहरवासियों को सुरक्षा का अहसास कराया। चिराग जैन ने अपने ही बैचमेट मानुष पारीक की जगह शहर पुलिस की कमान संभाली है। मानुष पारीक अब चिराग जैन की जगह आजमगढ़ शहर में कमान संभाले हुए हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp