... तो रेंज में राइट टाइम होंगे सारे कामकाज ! सीएम योगी ने बरेली भेज दिए IPS मुनिराज
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। बदलते जमाने की पुलिसिंग पे दमदारी से बात। जरायम के नए स्वरुप से निपटने की ठोस पॉलिसी। क्राइम व करप्शन पे जीरो टॉलरेंस। उत्तर प्रदेश के बरेली परिक्षेत्र के नये डीआईजी मुनिराज गोबू कार्यभार संभालने के बाद एक्शनमोड में हैं। डीआईजी ने दो टूक कहा है कि रेंज में सिपाही से लेकर कप्तान तक की जिम्मेदारी तय होगी। बाबूगीरी से काम नहीं चल सकेगा। जिम्मेदारों को फील्ड में निकलना ही होगा। जनसुनवाई शासन की टॉप प्राथमिकता में है। थानों में शत प्रतिशत जनसुनवाई कराने के साथ ही जन शिकायत निस्तारण का काम भी निष्पक्षता, प्राथमिकता, गुणवत्ता के साथ होगा। जहां भी लापरवाही मिलेगी, ऐसे थानेदारों की कुर्सी महफूज नहीं होगी। उन थानेदारों का ही थानेदारी के लिए अप्रूवल किया जाएगा, जो बेहतर पुलिसिंग,क्राइम कंट्रोल, लॉ एंड ऑर्डर क्षेत्र में निपुण हों। चार्ज संभालने के बाद पुलिस लाइन बरेली में मीडिया से बातचीत में डीआईजी बोले कि बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, बदायूँ जिलों में क्राइम कण्ट्रोल, लॉ एंड ऑर्डर और जनसुनवाई पर पूरा फोकस रहेगा। कानून व्यवस्था की दृष्टि से रेंज में होने वाले ककोड़ा, चौबारी मेले सकुशल संपन्न कराना प्राथमिकता होगी। आने वाले समय में विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराना बड़ी प्राथमिकता रहेगी। प्रयास होगा कि घटनाओं का खुलासा शत प्रतिशत सही हो। वास्तविक अपराधी सलाखों के पीछे हों। संगठित अपराध, माफियाओं पे कमर तोड़ कार्रवाई हो। मीडिया से मजबूत संवाद हो। साइबर क्राइम, महिला अपराध, लंबित विवेचनाओं , महत्वपूर्ण क्राइम केस, बीट पुलिसिंग, प्रभावी पुलिस गश्त, नेपाल सीमा की कड़ी निगरानी,नियमित फुट पेट्रोलिंग, मादक पदार्थों की तस्करी, गोकशी, अवैध खनन रोकने से लेकर भूमाफियाओं के ट्रीटमेंट की बात कही। बरेली व बदायूँ में अपराध समीक्षा मीटिंग में मातहतों को दिशा निर्देश दिए। बदायूँ घटना के क्राइम स्पॉट का इंस्पेक्शन कर जल्द वर्कआउट के निर्देश दिए। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।