नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

द्वेष और अनुराग के बिना अनुराग का एक्शन : महिला सम्बन्धी गंभीर आरोपों से घिरे वर्दी वाले की कुर्सी छिनी, सस्पेंड हुए छोटे साहब ! सीएम की टॉप प्राथमिकता में शामिल हैं महिला संबंधी मामले ! रंगीन मिजाज कप्तान साहब की अक्ल ठीक कर चुके योगी के राज में अबला परेशान हुई तो समझो एक्शन तय

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने वर्दी की शपथ भूले चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। चौकी प्रभारी पर महिला पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएसपी ने सीओ से जांच करायी तो प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए गए। गुरुवार को एसएसपी ने चौकी प्रभारी नवाबगंज पर कार्रवाई करने के साथ ही जिलेभर के जिम्मेदारों को तगड़ा मैसेज दे दिया है कि फरियादियों खासकर महिला पीड़िताओं से किसी भी तरह की अभद्रता या फिर अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत मिली तो सीधे एक्शन होगा। जिम्मेदार वर्दी की शपथ न भूलें। खाकी की गरिमा बनाये रखें। महिला अपराध मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। महिला सम्बन्धी मामलों में योगी एक्शनमोड में नजर आते रहे हैं। सीएम की सख्ती का उदाहरण वैसे तो कई मौकों पर देखने को मिलता रहा है। विशेषकर आईपीएस की पत्नी की गंभीर शिकायत पर सीएम का तत्काल एक्शन चर्चा में रह चुका है। धर्मपत्नी के साथ सात फेरे लेने के बावजूद एक कप्तान साहब युवती से इश्क लड़ा बैठे। लाख समझाने पर भी कप्तान साहब नहीं माने तो कप्तान साहब की मैडम ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत कर दी। सीएम ने बगैर देरी त्वरित कार्रवाई कर दी। कप्तान साहब की कप्तानी तो छीनी ही साथ साथ काला पानी वाले इलाके में पोस्टिंग कर डाली। महिला अपराध से जुड़े मामलों में मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को तमाम अफसर समझते हैं। बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने महिला सम्बन्धी नवाबगंज प्रकरण में फौरन कार्रवाई का हंटर चला दिया है। तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी का सस्पेंशन करने के साथ ही डिपार्टमेंटल इंक्वायरी बिठा दी है। सीओ नवाबगंज की प्राथमिक जांच रिपोर्ट पे चौकी प्रभारी पर गाज गिरी है। अब विभागीय जांच सीओ फर्स्ट को दी गई है। थाना नवाबगंज लगातार चर्चा में है। चौकी प्रभारी से पहले इंस्पेक्टर क्राइम के खिलाफ मिली शिकायत पे एसएसपी ने एक्शन हंटर चलाया था। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp