यूपी में रील वाले लुटेरे खाकी वालों को पीछे छोड़ा रियल लुटेरे वर्दी वालों ने ! एनकाउंटर का खौफ दिखा लूट लिए 20 लाख ! खतरनाक कप्तान से पड़ गया पाला ... दो दारोगा समेत थानेदार सस्पेंड ! एसएसपी ने वर्दी वाले गुंडों पे करायी एफआईआर ! गिरफ्तारी को खाकी अब खाकी के पीछे
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के मेरठ जनपद में तैनात वर्दी वाले लुटेरों के खिलाफ नये एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने कार्रवाई का चाबुक चलाते हुए सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत एफआईआर दर्ज करा दी है। अरेस्ट होने के बाद क्राइम ब्रांच पुलिस कर्मियों की लापरवाही से लुटेरे दारोगा भाग निकले। एसएसपी ने दोनों दारोगाओं व इलाकाई थानेदार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दारोगाओं की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने टीमें जुटा दी हैं। चार्ज संभालते ही नये एसएसपी ने तेवर साफ कर दिए हैं कि सिस्टम सिस्टम से चलेगा। बेपटरी सिस्टम के दिन अब अविनाश पाण्डेय के रहते लद गए हैं। मेरठ के लोहियानगर थाना में तैनात दो दारोगाओं ने कुछ दिनों पहले टीपीनगर निवासी व्यापारी का पुलिसिया उत्पीड़न किया। गैंगस्टर की तरह व्यापारी से रंगदारी वसूली गई। एनकाउंटर की धमकी देकर दारोगाओं ने बीस लाख रूपये लूट लिए। शिकायत हुई तो एसपी सिटी स्तर पे जाँच की गयी। जाँच में सत्यता सामने आ गयी। दोनों दारोगा अरेस्ट कर लिए गए। लुटेरे वर्दी वाले दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच पुलिस कर्मियों की निगरानी में बिठाया गया। क्राइम ब्रांच पुलिस कर्मियों की लापरवाही के चलते दोनों दारोगा फरार हो गए। फरार होने से पहले दोनों दारोगाओं के पास से 15 लाख रूपये बरामद होने की चर्चा है। पूरे मामले में थानेदार की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होने पर एसएसपी ने दोनों दारोगाओं, एसएचओ लोहियानगर को बगैर देरी सस्पेंड कर दिया है। कप्तान ने लिसाड़ीगेट थाना पर लुटेरे दारोगाओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी है। उत्तर प्रदेश में घूसखोर वर्दी वालों के खिलाफ तगड़ा अभियान छिड़ा हुआ है। पिछले दिनों विजिलेंस टीम ने गाजियाबाद के घूसखोर थानेदार जयपाल रावत को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मंगलवार को एसीओ ने 15 हजार की रिश्वत लेते अमेठी के दारोगा राजेश पाल व दलाल लवदीप को पकड़ा है। आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक ने विवेचनाओं में घूसखोरी के बूते खेल करने वाले कुछ मौजूदा थानेदारों समेत कई दागी खाकी वालों पर एक्शन लिया है। आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक का पिछले दिनों घूसखोर पुलिस कर्मियों पे लिया गया एक्शन मीडिया सुर्खियों में बना हुआ है। रिश्वतखोर वर्दी वालों की शिकायत करने को आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक ने व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया हुआ है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।