Wednesday, 11-02-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

अब सिर्फ यादों में यूपी के भूतपूर्व वरिष्ठ पीसीएस अफसर दिनेश बहादुर सिंह : वृहद श्रद्धांजलि सभा में पूरब से पश्चिम तक के लोगों ने बरेली पहुंच दी भावभीनी श्रद्धांजलि ! आईएएस अविनाश सिंह की डीएम कोठी पे उमड़ी भीड़ ! राज्य सूचना आयुक्त, राजनेताओं से लेकर ब्यूरोक्रेसी, मीडिया बनी कार्यक्रम का हिस्सा

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। आईएएस अविनाश सिंह के पूज्य पिता भूतपूर्व वरिष्ठ पीसीएस अफसर दिनेश बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि देने पूरब से पश्चिम तक के लोग उमड़ गए। ब्यूरोक्रेसी से लेकर राजनेताओं, मीडिया जनों, बुद्धिजीवी वर्ग ने दिनेश बहादुर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। बुधवार में तेरहवीं संस्कार के मौके पर यूपी के बरेली डीएम अविनाश सिंह ने पूज्य पिता दिनेश बहादुर सिंह की पुण्य आत्मा की शांति के लिए कलेक्टर कोठी सिविल लाइन्स बरेली में यादगार आयोजन रखा। वृहद श्रद्धांजलि सभा, शांति पाठ, ब्राह्मण भोज, अतिथि भोज, प्रसाद वितरण समेत भजन संध्या जैसे आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 29 जनवरी में दिनेश बहादुर सिंह का निधन हो गया था। राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, एडीजी रमित शर्मा, मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी, डीआईजी अजय साहनी, डीएम पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, नगर आयुक्त संजीव मौर्य, सीडीओ देवयानी, डीएफओ दीक्षा भंडारी, मुख्य अभियंता यूपीपीसीएल ज्ञान प्रकाश, एडीएमई पूर्णिमा सिंह, एसपी सिटी मानुष पारीक, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, सीएमओ डॉ विश्राम सिंह, एएसपी सोनाली मिश्रा, एएसपी शिवम आशुतोष, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, डीआईओ नीतू कन्नौजिया, एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज चेयरमैन देवमूर्ति, प्रशासनिक निदेशक आदित्य मूर्ति, मेयर उमेश गौतम, बीजेपी जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष बरेली अधीर सक्सेना के साथ ही साहित्यकारों, विभिन्न धर्माचार्य, विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल हो भूतपूर्व पीसीएस अफसर दिनेश बहादुर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस बीच, डीएम आजमगढ़ रविंद्र कुमार, पूर्व डीएम बरेली शिवाकांत द्विवेदी, पूर्व डीएम बरेली मानवेंद्र सिंह ने भी अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। पारिवारिक सदस्यों में भूतपूर्व पीसीएस अफसर दिनेश बहादुर सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती प्रेमलता सिंह, डीएम पुत्र अविनाश सिंह, पुत्रवधू रूबी सिंह, पुत्र रजत सिंह, पुत्रवधू पल्लवी सिंह, बेटी आरती सिंह, ज्योति सिंह, दामाद सुरेंद्र सिंह व रणधीर सिंह ने सभी संस्कारों को विधि विधान से संपन्न कराया। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp