Tuesday, 24-02-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

प्रधानी सियासत की गर्माहट के चलते इस साल की होली बेहद संवेदनशील ! जिलेभर में बनेंगी होलिका सुरक्षा समितियाँ ! समय से पहले होलिका दहन जैसी घटनायें रोकने को तीसरी आँख होंगी समितियाँ ! अराजकता फैलाने व जबरदस्ती रंग लगाने पे होगी कठोर कार्रवाई ! बरेली में डीएम अविनाश सिंह और कप्तान अनुराग आर्य ने पीस कमेटी मीटिंग में दिखाये कड़े तेवर

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। होली, रमजान व ईद सकुशल निपटें और लॉ एंड ऑर्डर सम्बन्धी कहीं कोई समस्या खड़ी ना हो, इसके लिए यूपी के संवेदनशील जिलों में शुमार बरेली जनपद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिवमोड में है। मंगलवार को जीआईसी ऑडिटोरियम बरेली में जनपदस्तरीय पीस कमेटी मीटिंग आयोजित हुई। डीएम अविनाश सिंह व एसएसपी अनुराग आर्य ने सख्त लहजे में साफ साफ कहा है कि त्योहारों की आड़ में किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसा एक्शन लेंगे,जो नजीर बनेगा। डीएम बोले कि पुलिस, प्रशासनिक अफसर फील्ड विजिट कर अभी देख लें कि कहीं कोई समस्या या फिर त्योहार सम्बन्धी कोई विवाद तो नहीं है। कोई प्रकरण संज्ञान में आता है तो समय रहते निस्तारित करा लें। भोजीपुरा व मीरगंज में छोटे बच्चों की पानी में डूबने से मौतें होने के मामले में उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो, इसके लिए परिवार की जागरूकता जरूरी है। डीएम बोले कि गोपनीय सर्वे कराकर पांच या फिर पांच से ज्यादा गंभीर धाराओं वाले मुकदमों में संलिप्त लोगों पे पैनी नजर रखी जाएगी। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले एक्शन हंटर से बच नहीं सकेंगे।जो लोग रंग खेलना चाहते हैं, उन्हीं के साथ खेलें। हानिकारक रंग व कीचड़ आदि का प्रयोग बिल्कुल ना करें। गलती से रंग पड़ जाये, दुर्भावना से नहीं, तो अन्यथा ना लें। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा है कि त्योहारों में आपसी सौहार्द, शांति व्यवस्था और लॉ एंड ऑर्डर बनाये रखने में पब्लिक का सहयोग, सामंजस्य बहुत अमूल्य है। आर्य ने जिलेभर में होलिका सुरक्षा समिति बनाये जाने के निर्देश दिए हैं। कप्तान ने कहा है कि समितियों में स्थानीय लोग शामिल हों। होलिका में निर्धारित समय से पहले आग लगाने अथवा सामान आदि होलिका में डाल करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर समिति नजर रखे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की 24 घण्टे पैनी निगरानी हो। गलत, आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। पीस कमेटियों के पुनर्गठन पे एसएसपी ने जोर दिया है। एसएसपी बोले कि भविष्य में संभावित प्रधानी चुनाव के चलते इस बार होली खासी संवेदनशील है, विशेष सतर्कता बरती जाए। जिन क्षेत्रों की होलिकायें संवेदनशीलता की श्रेणी ए प्लस में आती हैं, वहाँ हर हाल में सीसीटीवी कैमरे लगवायें। अवैध शराब, कच्ची शराब बिक्री, निर्माण, तस्करी के बारे में पब्लिक गोपनीय जानकारी दे। पीस कमेटी मीटिंग में नगर आयुक्त संजीव मौर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी सॉउथ अंशिका वर्मा, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एडीएमई पूर्णिमा सिंह, एडीएम एफआर संतोष सिंह, एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, एसपी ट्रेफिक मोहम्मद अकमल खान, एसपी क्राइम मनीष सोनकर, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp