नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सफलता की नई ऊँचाईयों पे यूपी पुलिस : अब रिफ्रेशर कोर्स से नई उड़ान ! एडीजी रमित शर्मा की अगुवाई में रुहेलखण्ड यूनिवर्सिटी में खाकी की पाठशाला ! डीआईजी अजय साहनी व मुनिराज गोबू सहित 780 प्रतिभागी बने सफल समारोह के साक्षी

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। क्राइम कण्ट्रोल, लॉ एंड ऑर्डर व पुलिस व्यवस्था के क्षेत्र में यूपी पुलिस नयी उड़ान पे है। पुलिस मंथन का मंथन कारगर साबित होता दिख रहा है। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देशन में प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से थाना पैरोकारों, कोर्ट मोहर्रिरों के लिए रिफ्रेशर कोर्स तैयार किया गया है। ये रिफ्रेशर कोर्स वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन पुलिस मंथन में आये विषयों, सुझावों की सार्थक देन है। रिफ्रेशर कोर्स जमीं पे लागू करने में यूपी के बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा ने विशेष सक्रियता, दिलचस्पी दिखायी है। रविवार में बरेली जोन के सभी 9 जिलों के 181 थानों के पैरोकारों, कोर्ट मोहर्रिरों के लिए एक दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली में एडीजी रमित शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। नई संरचना व नए विचारों की धार से ओतप्रोत नवीन रिफ्रेशर कोर्स कार्यक्रम का शुभारम्भ रुहेलखंड विश्वविद्यालय वीसी कृष्णपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रथम सत्र में आपराधिक न्याय प्रणाली में पैरोकारों, कोर्ट मोहर्रिरों की भूमिका व तीन नये कानूनों पर संयुक्त निदेशक अभियोजन अच्छेलाल यादव ने विस्तृत व्याख्यान दिया। द्वितीय एवं तृतीय सत्र में सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट यूपी के महत्त्वपूर्ण आदेशों से अवगत कराया गया। तीन नये कानूनों के परिप्रेक्ष्य में उत्तरदायित्व, महत्त्वपूर्ण अभिलेखों का रखरखाव, रिमाण्ड व साक्ष्य प्रस्तुतिकरण, ई-सम्मन, आईसीजेएस, सीसीटीएनएस, ई-मालखाना, चेन ऑफ कस्टडी, एनएसटीईपी आदि तकनीकी विषयों पे संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण केके शुक्ल ने विस्तृत चर्चा की। प्रत्येक सत्र के बाद प्रतिभागियों के सवालों के जवाब देते हुए फीडबैक, सुझाव लिये गए। एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा की अगुवाई में हुए बेहतरीन आयोजन में डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी ट्रेफिक मोहम्मद अकमल खान, एएसपी पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय रिजुल, जोनल जनपदों के राजपत्रित नोडल अफसर, जोनभर के करीब 709 थाना पैरोकारों, कोर्ट मोहर्रिरों, मानिटरिंग सेल प्रभारियों सहित 780 प्रतिभागी मौजूद रहे। डीआईजी मुरादाबाद रेंज मुनिराज गोबू, 8 कप्तान, अन्य जिम्मेदार वीसी के जरिये कार्यक्रम का हिस्सा बने। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp