मौलाना सलीम अख्तर साहब ने बड़े पीर साहब रोशनी वाली मस्जिद के गेट का फीता काटकर किया उद्घाटन
बदायूं(जे०आई०न्यूज़)
सहसवान आपको बता दें कि सहसवान के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद में स्थित शाह फसी आलम उर्फ बड़े पीर साहब की रोशनी वाली मस्जिद का नया और खूबसूरत गेट तैयार कराया गया है। इस गेट का निर्माण पूर्व सभासद मोहम्मद आकिल द्वारा कराया गया है।
आज बाजार वाली मस्जिद के इमाम मौलाना सलीम अख्तर साहब ने फीता काटकर इस गेट का उद्घाटन किया। बताया जाता है कि रोशनी वाली मस्जिद में शाह फसी आलम उर्फ बड़े पीर साहब का मजार मौजूद है, जहां रोशनी के मौके पर हजारों की तादाद में महिलाएं और पुरुष पहुंचकर चादर चढ़ाते हैं और मन्नतें मांगते हैं।
सैकड़ों साल पुरानी इस मस्जिद का पुराना गेट काफी ऊंचा और जर्जर हो चुका था, जिससे नमाजियों को आने-जाने में परेशानी होती थी और गिरने का खतरा भी बना रहता था। इसी को देखते हुए मोहल्ले के पूर्व सभासद मोहम्मद आकिल ने गेट के निर्माण की जिम्मेदारी ली और मस्जिद में टाइल्स व पत्थर का काम भी कराने का ऐलान किया।
करीब छह माह में यह निर्माण कार्य पूरा हुआ और आज नए गेट का उद्घाटन कर दिया गया।
इस मौके पर मोहम्मद आकिल, मौलाना सलीम अख्तर, हैदर मियां, शफीक अहमद, सैयद प्यारे मियां, अलीमुद्दीन, कलीमुद्दीन, मोहम्मद दानिश, मुशीर, मोहम्मद चांद, दिलशाद अली, छुट्टन अली, शरीफुद्दीन, कसीम सरवर, शीराज़,बिन्टू,खालिद चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।