Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u528428458/domains/jinews.co.in/public_html/expand.php on line 24

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u528428458/domains/jinews.co.in/public_html/expand.php on line 26
Journalist Investigation News
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

अर्थी को इंतजार, VIP का सत्कार! इंसानियत शर्मसार

सायरन बजाते हुए निकला काफिला, सड़क पर खड़े रहे शव यात्रा को लेकर परिजन

 facebook     whatsapp    

जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़ | अजय रस्तोगी

वाराणसी। वीआईपी कल्चर की एक तस्वीर ने इंसानियत और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वाराणसी में सामने आए एक वीडियो में वीआईपी काफिले को रास्ता देने के लिए यातायात रोके जाने के दौरान एक शव यात्रा सड़क पर इंतजार करती दिखाई दे रही है। परिजन कंधों पर अर्थी उठाए खड़े रहे, जबकि दूसरी ओर सायरन बजाती लग्जरी गाड़ियों का काफिला पुलिस सुरक्षा के बीच गुजरता रहा।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यस्त चौराहे पर रस्सी लगाकर यातायात रोक दिया गया है। इसी दौरान फूलों और पीले वस्त्रों से सजी अर्थी लेकर जा रहे परिजन सड़क पर खड़े नजर आते हैं। परिवार के लोग अपने प्रियजन को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट जा रहे थे, लेकिन वीआईपी काफिले के गुजरने तक उन्हें इंतजार करना पड़ा।

सबसे ज्यादा सवाल मौके पर मौजूद पुलिस व्यवस्था को लेकर उठ रहे हैं। वीडियो में एक पुलिसकर्मी शव यात्रा के पास खड़ा दिखाई देता है, लेकिन परिजनों को पहले रास्ता दिलाने की कोई पहल नजर नहीं आती। काफिले की गाड़ियां गुजरने के बाद ही शव यात्रा आगे बढ़ पाती है।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग वीआईपी कल्चर को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। यूजर्स का सवाल है कि क्या किसी वीआईपी का समय आम नागरिक की अंतिम यात्रा से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है? लोगों ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कम से कम अंतिम यात्रा को रास्ता देने में संवेदनशीलता दिखाई जानी चाहिए।

इंसानियत से बड़ा है क्या वीआईपी प्रोटोकॉल?

भारतीय परंपरा में अंतिम यात्रा को सम्मान देना संवेदनशील सामाजिक जिम्मेदारी मानी जाती है। ऐसे में शव यात्रा को रोककर वीआईपी काफिले को प्राथमिकता दिए जाने का दृश्य व्यवस्था की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़ा करता है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेते हैं या नहीं।

whatsapp whatsapp